गीत ऐसे लिखें जो पुराने ना हों

गीत ऐसे लिखें जो पुराने ना हों
ऐसे सादा हों कोई जबीं चूम ले
ऐसे गहरे हों कि रूह से जा लगें
ऐसे खामोश हों कि ज़माना सुने
ऐसे बा नूर हों कि दिखाई ना दें
चांदनी धूप की गुनगुनाहट लिखें
सुरमई शाम की सनसनाहट लिखें
उसकी यादों की नमकीं तराहट लिखें
गीत ऐसे लिखें जो पुराने ना हों
उसके होठों से झरते सुनहरे सुखन
उसकी बातों के बिखरे हुए बांकपन
उजले ख्वाबों को पहना के रेशम लिबास
उसकी खामोशियों की समाअत लिखें ।।
                                 नजम

Comments

Popular posts from this blog

प्रकृति का लेखक लड़का

बापू के नाम ...

प्रतीक्षा में !!!